/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/Ny0OC8XzJaxE4V9oGNmb.jpg)
मानसूनी बारिश में देरी होने से मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। अब भीषण गर्मी और उमस के बीच वातावरण में उतार-चढ़ाव जारी है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
आज सुबह सूर्य 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ। उसके बाद से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि वातावरण में भीषण गर्मी और उमस देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ये धूल भरी आंधी में भी तब्दील हो सकती है। आज शाम को सूर्यास्त सात बजकर 05 मिनट पर होगा।
फिजिशियन डॉ अजय कुमार सक्सेना का कहना है कि मौसम प्रतिदिन बदल रहा है। वातावरण में कभी भीषण गर्मी तो कभी बूंदाबांदी या बारिश हो रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए। खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्मी में पानी अधिक पिएं। भोजन की मात्रा कम रखें। नारियल पानी भी पी सकते हैं। बासी भोजन बिलकुल न करें। बाहर की चीजें खास तौर से तैलीय, मैदा और चीनी युक्त चीजें खाने से परहेज करें। कटे फटे या रखे हुए फल न खाएं। प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी अवश्य पिएं। भोजन से पहले सलाद का सेवन करें। नींबू पानी की शिकंजी पीनें की आदत डाल लें।