Advertisment

मौसम: 3 दिन तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, धूल भरी हवा चलेगी

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड समेत बरेली में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। आगामी तीन दिन तक बादल और बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान में गिरावट आने से सामान्य जन को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

author-image
Sudhakar Shukla
WhatsApp Im133647
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड समेत बरेली में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। आगामी तीन दिन तक बादल और बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान में गिरावट आने से सामान्य जन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 

पश्चिम विक्षोभ का असर यूपी और उत्तराखंड में बना हुआ है

मंगलवार को सुबह 5:28 पर सूर्य उदय हुआ। सुबह से ही आसमान में बादलों का प्रकोप देखा गया। हालांकि बीच में हल्की धूप भी निकली। मगर, बादलों ने सूर्य को ढक लिया। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल अग्रवाल का कहना है कि अभी पश्चिम विक्षोभ का असर यूपी और उत्तराखंड में बना हुआ है। इसलिए आठ मई तक सूर्य की लुका छुपी का खेल चलता रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के अलावा बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने से गर्मी का प्रकोप कम होगा। वातावरण में हल्की सी नमी और ठंडक का एहसास होगा। आज न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

bareily update bareilly news
Advertisment
Advertisment