Advertisment

मौसम: दो दिन की रिमझिम बारिश से तापमान 08 डिग्री तक गिरा... भीषण गर्मी से राहत

बीते दो दिनों से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश होने से आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। उमस भी कम हो गई है।

author-image
Sudhakar Shukla
कककि
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

ते दो दिनों से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश होने से आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। उमस भी कम हो गई है। 

बीते दो दिन से मौसम में बदलाव दिखा। आज सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और उसके बाद रिमझिम बारिश हुई। आज सुबह सूर्योदय 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ। जब आंख खुली तो रिमझिम बारिश का नजारा देखने को मिला। आज दिन में भी बारिश का अनुमान है। इस वजह से वातावरण खुशगवार बना रहेगा। सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा।  मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अभी बादल और बारिश होने से मौसम में गर्मी और उमस न के बराबर दिखेगी। आज न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगर बीते तीन दिन के तापमान की तुलना करें तो अधिकतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल अग्रवाल ने बताया कि बरेली समेत पश्चिमी यूपी में मौसम खुशबवार बना हुआ है। अभी एक दो दिन बादल और बारिश रहेगी। तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी और उमस कम होगी।

शहर के कई इलाकों में जलभराव 

Advertisment

रिमझिम बारिश होने से शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। सुभाषनगर, वीरभट्टी, संजय नगर, गणेश नगर, रेलवे कॉलोनी, इज्जतनगर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन, पुराना शहर, कालीबाड़ी, शिकलापुर, गंगापुर, फाल्तूनगंज समेत शहर के निचले हिस्से में पानी भर गया।

Advertisment
Advertisment