/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बीती रात तेज आंधी और बारिश हुई। इससे आसपास के पेड़ गिर गए बिजली की लाइन, खंभे और तार टूट गए। झमाझम बारिश होने के बाद तापमान अचानक नीचे आ गया है। सुबह मौसम में नमी महसूस की गई। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट आईएमडी ने आगामी दो दिन तक फिर से आंधी बारिश की तरफ अलर्ट किया है।
जैसा कि पूर्वानुमान था। शुक्रवार की रात 11:30 बजे से तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। फिर इन हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। धूल के गुब्बारे उठे। उसके बाद झमाझम बारिश हुई। बरेली और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश की वजह से सड़क के किनारे खड़े तमाम पेड़ गिर गए। इससे बिजली की लाइन और पोल गिरने से सप्लाई हो गई। शहर के अधिकांश इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आई। इनवर्टर भी जबाव दे गए। बिजली सप्लाई ठप होने से नगर निगम की पानी सप्लाई भी बाधित हुई। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं ने पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। बहरहाल, मौसम विशेषज्ञों ने आगामी 2 दिन तक तेज आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त । करते हुए अलर्ट जारी किया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/19/HeTBLjBmnGJMCWTRseck.jpg)
तापमान में गिरावट होने से भीषण गर्मी से राहत....
तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान में 04.0 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉअतुल अग्रवाल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। इसके चलते शनिवार से सोमवार तक बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज हवाएं चलेंगी। फिर से कभी भी आंधी और बारिश हो सकती है।