/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
पश्चिम विक्षोभ खत्म होने के बाद आसमान साफ है। अब भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाइए। बीते दो-तीन दिन की आंधी और बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को सुबह 5:40 बजे सूर्य उदय हुआ। इस समय से चटक धूप निकली हाला की सुबह हल्की मध्यम गति की हवा भी चली बादल भी छाए रहे मगर दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
हवा लू के रूप में चलेंगी
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर थमने के बाद दक्षिण पश्चिम हवा लू के रूप में चलेंगी। शुष्क और चटक धूप की वजह से अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार का कहना है कि आसमान साफ होने से अब धीरे-धीरे रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरु हो गई है। जिससे एयर कंडीशन कलर चलने पड़ रहे हैं। अगले एक हफ्ते तक मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव का अनुमान नहीं है। बस, तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us