Advertisment

मौसम: अब सिर्फ दो दिन तक उतार चढ़ाव... फिर आसमान साफ

पश्चिमी विक्षोभ का असर ढलान पर है। अब दो दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम गति से हवा चलेगी। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 

Advertisment

पश्चिमी विक्षोभ का असर ढलान पर है। अब दो दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम गति से हवा चलेगी। बूंदाबांदी भी हो सकती है। उसके बाद आसमान साफ रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने इसके बाद गर्मी और उमस बढ़ाने की भविष्यवाणी की है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान

आज सुबह सूर्य 5:16 पर उदय हुए उसके बाद कुछ देर तक ठंडी हवा चली। फिर गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मगर, दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ता दिखाई देगा।  

Advertisment

मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने को है। अगले हफ्ते यानि कि दो जून से आसमान साफ रहेगा और भीषण गर्मी के प्रकोप देखने को मिलेगा। हालांकि समय से पहले मानसून आने का असर भी वातावरण में दिखाई देगा। हवा में नमी बनी रहेगी। उस वजह से उमस भरी गर्मी देखने को मिलेगी।

Advertisment
Advertisment