Advertisment

मौसम : तापमान में गिरावट होने से भीषण गर्मी से राहत, आसमान में छाए रहेंगे बादल

बीते दिनों आंधी और बारिश होने के बाद तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बीते दिनों आंधी और बारिश होने के बाद तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूल भरी हवा चलेगी। बारिश का अनुमान नहीं है। 

नौतपा इस बार नहीं पड़ेगा

आज 5:16 पर सूर्योदय हुआ। सुबह से ही मौसम खुशगवार दिखाई दिया। आसमान में बादल छाए रहने और हवा चलने से धूप से तेजी गायब थी। मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 26 मई से तीन जून तक पड़ने वाला नौतपा इस बार नहीं पड़ेगा। न ही मई जून में बीते बरसों के मुकाबले बहुत ज्यादा लू चलेगी। इसकी वजह यह है कि इस बार मानसून समय से बीस दिन पहले सक्रिय हो गया है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल अग्रवाल का कहना है कि बरेली समेत पश्चिमी यूपी में अभी दो से तीन दिन तक तापमान में गिरावट रहेगी। आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी का प्रकोप कम रहेगा।

Advertisment
Advertisment