/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/20/FIdH3njBaJ2QZjAnzEPq.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
दो दिन पहले तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज भी दिन में धूप तो निकलेगी लेकिन उसकी तीव्रता कम रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद बूंदाबांदी या तेज हवाओं के बीच बारिश आसार बन सकते हैं।
रविवार को सुबह अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। आज सुबह सूर्योदय 5:42 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम को 6:41 पर होगा। दिन में धूप की तीव्रता कम रहेगी।
अभी विक्षोभ का असर बना हुआ है
आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ से मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल अग्रवाल का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी विक्षोभ का असर बना हुआ है। हाल ही में आई आंधी और बारिश के बाद हालांकि तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मगर, रविवार की रात तक तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी या बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और आसमान साफ रहेगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us