Advertisment

मौसम: धूप तेज होने से दिन में बढ़ेगा तापमान... मध्यम हवा चलेगी

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड समेत बरेली में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। आज चटक धूप खिलेगी। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड समेत बरेली में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। आज चटक धूप खिलेगी। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

शनिवार को सुबह 5:2 7 बजे सूर्य उदय होते ही धूप की तेजी देखने को मिली। गर्मी का प्रकोप भी सुबह से था। सुबह हालांकि हल्की मध्यम गति की हवा चली।  लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल अग्रवाल का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ का असर यूपी और उत्तराखंड में अब कम हो चुका है। हालांकि आठ मई तक सूर्य की लुका छुपी का खेल चलता रहेगा।

न्यूनतम तापमान 26.5 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान

आज आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। बूंदाबांदी या बारिश होने की उम्मीद नहीं है। सकती है। हवा की गति धीमी होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी होगी। आज गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। आज न्यूनतम तापमान 26.5डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisment
bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment