/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/Ny0OC8XzJaxE4V9oGNmb.jpg)
मानसून की दस्तक समय से पहले हो सकती है। वैसे आमतौर पर 21 जून या उसके बाद मानसून की आहट होती है। मगर, इस बार देश में मानसून 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बार मानसून की दस्तक होने से अच्छी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की वेबसाइट आईएमडी के अनुसार अगर केरल में पूर्वानुमान के हिसाब से मानसून 27 में तक आता है तो फिर जून में ही बारिश शुरू हो जाएगी। हालांकि मानसून के आने से बारिश का कोई सीधा संबंध नहीं है। बीते साल केरल में तीस मई को मानसून पहुंचा था।
जहां तक रविवार को मौसम के पूर्वानुमान का सवाल है, तो सुबह सूर्योदय 5:24 पर हुआ। इसी समय से चटक धूप खिल गई। आजन्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 37.5 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में चटक धूप निकलने से भीषण गर्मी पड़ेगी। बीच में हल्की मध्यम गति की हवा चलने से कुछ राहत भी मिलेगी। दोपहर बाद आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। बारिश होने के आसार न के बराबर है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल अग्रवाल के अनुसार पश्चिमी यूपी खास तौर से बरेली में अभी बारिश की उम्मीद नहीं है।