Advertisment

मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब झुलसाएगी गर्मी

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब आसमान लगभग साफ है। आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर में यह तापमान और बढ़ेगा।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly mausam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब आसमान लगभग साफ है। आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर में यह तापमान और बढ़ेगा। अब भीषण गर्मी और लू झेलने के लिए तैयार रहना होगा। 

सोमवार को सुबह 5:41 पर सूर्योदय हु।  सुबह से ही चटक धूप खिली।  दिन में कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मगर, बूंदाबांदी या बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी।  आगामी दो या तीन दिन तक भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिल सकता है। 21 से 26 अप्रैल तक आसमान साफ़ है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल अग्रवाल का कहना है कि पश्चिमी यूपी में इस हफ्ते भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। बारिश के आसार फिलहाल अभी नहीं हैं।

गांव में लगेंगे स्वचालित वर्षा मापी संयंत्र,  होगा मौसम का सटीक आकलन

i

किसानों को मौसम में बदलाव और बारिश का आकलन करने के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब ग्राम पंचायत में ही स्वचालित वर्षा मापी संयंत्र लगेंगे। किसान अपने गांव में ही वर्षा मापी स्वचालित यंत्र से मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मौसम और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सदर तहसील की ग्राम पंचायत भरतौल समेत 64 पंचायत में सर्वे का काम पूरा हो गया है। कृषि विभाग के मुताबिक भरतौल गांव में उपकरण लगाने के लिए स्थान का भी चयन कर लिया गया है।

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment