Advertisment

मौसम : आंंधी के साथ झमाझम बारिश के आसार

हाल ही में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच अब मौसम सामान्य होने लगा है। हालांकि अभी एक-दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
WhatsApp Im15555
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

 बरेली, वाईबीएन संवाददाता

एक-दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार 23% ही जताए हैं। फिलहाल अभी दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। झमाझम हो सकती है।  धूल भरी हवा चलेगी। आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

सुबह सूर्योदय 5 बजकर 35 मिनट पर हुआ। उसी समय से आसमान में धुंध छाई रही और बादलों के आसार दिखे। बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिन तक कभी मध्यम गति तो कभी तेज हवा के बवंडर उठेंगे। आसमान में भी धुंध छाई रहेगी। शाम को सूर्योदय 6:45 पर होगा दोपहर में कुछ देर के लिए धूप दिख सकती है। मगर, न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

555555555555555555
बरेली में आज सुबह मौसम का नजारा

स्वास्थ्य का रखें ध्यान 

कभी भीषण गर्मी तो कभी बादल और बारिश। कभी हल्की सर्दी का अहसास। बार बार बदलते इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। होम्योपैथिक व चिकित्सक डॉ विकास वर्मा का कहना है कि जब मौसम बदल रहा हो तो उसमें सेहत के प्रति जराशिला प्रवाही भारी पड़ सकती है। कुछ सावधानियां रखकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। 

धूप में सिर और चेहरा ढक्कर बाहर निकलें। धूप से बचाव के लिए आंखों में चश्मा जरूर लगाएं 

Advertisment

शरीर में पानी की कमी न होने दें। एक दिन में दस से 12 गिलास पानी की आदत डालें। 

दूध की चाय कॉफी से परहेज करें। अन्यथा एसिडिटी हो सकती है। 

खाने पीने में बाजार की चीजें कम से कम इस्तेमाल करें। घर की बनी ताजी चीजों को प्राथमिकता दें। 

फ्रिज का बहुत ज्यादा ठंडा पानी न पीएं।  जहां तक संभव हो, सादा और स्वच्छ पानी का ही प्रयोग करें।

Advertisment

सड़े गले फल न खाएं। न हीं बासी भोजन का प्रयोग करें।

7777777
बरेली में आज सुबह मौसम का नजारा

bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment