/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बीते तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आज भी आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की वजह से धूप की तीव्रता कम रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से धूप और गर्मी की तपिश में कमी आएगी। हालांकि दोपहर में धूप की तीव्रता बढ़ सकती है। लेकिन दोपहर बाद आसमान में धुंध छाए रहने, तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
शुक्रवार को सुबह 5:52 बजे सूर्योदय हुआ तो उस समय तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर में यह तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक जा सकता है। सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। पहाड़ों और मैदानी इलाकों समेत यूपी और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में नमी आई है। बीते दो दिनों से वातावरण में आम तौर पर गर्मी के मौसम में भी सर्दी का एहसास हुआ है। हालांकि आज भी पूरे दिन में आसमान में बादल छाए रहने तेज हवा चलने बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एचएस कुशवाहा का कहना है कि दिन का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज शाम को सूर्यास्त 6:36 पर होगा।