/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान। आज सूर्योदय 5:17 पर और सूर्यास्त 7:15 बजे होगा।
मानसून के दस्तक देने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। रात भी बूंदाबादी हुई थी। दिन में गर्मी और उमस के बीच झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। किसी भी वक्त हल्की माध्यम या तेज बारिश हो सकती है।
न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
मंगलवार को सुबह सूर्योदय 5:17 पर हुआ। उसके बाद से ही गर्मी और उमस का एहसास होने लगा। सुबह का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी मौसम विशेषताओं ने की है। हालांकि दिन में यह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। धूप निकलने के आसार कम है। मगर, जब भी धूप निकलेगी, भीषण गर्मी और उमस का अहसास कराएगी। मौसम विभाग ने भी तेज बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 28 जून से 2 जुलाई तक कभी हल्की मध्य तो कभी तेज बारिश होगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिन में बादल रहेंगे। कभी यह बादल सूरज को अपनी आड़ में लेकर गर्मी और उमस पैदा करेंगे। हालांकि शनिवार की रात को भी हल्की मध्यम बारिश होने से ही शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव हो गया। कई इलाकों में दो से लेकर 6 घंटे तक बिजली गायब रही।
लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल कुमार ने बताया कि बरेली समेत पूरे पश्चिमी यूपी में मानसून सक्रिय हो चुका है। अब आगे भी मानसूनी बारिश होती रहेगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 29 जून से 2 जुलाई तक कभी हल्की मध्य तो कभी तेज बारिश की उम्मीद बनी हुई है। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से हयेलो अलर्ट जारी किया गया है।