Advertisment

मौसम : धूप निकलेगी... गर्मी और उमस देखने को मिलेगी... बादल और बारिश के आसार...

मानसून ने दस्तक दे दी है इसको देखते हुए बरेली समेत पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है, लेकिन धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। 

मानसून ने दस्तक दे दी है इसको देखते हुए बरेली समेत पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 

हल्की मध्यम गति से हवा चली

आज सुबह सूर्योदय 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। हल्की मध्यम गति से हवा चली। दोपहर में हालांकि धूप की तीव्रता तेज होने से तापमान बढ़ने की संभावना है।  इससे गर्मी और उमस देखने को मिलेगी। तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट,  न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सूर्यास्त शाम को सात बजकर 12 मिनट पर होगा।  इससे पहले बुधवार को सुबह और रात में में भी हल्की मध्यम बारिश हुई थी।

दिन में घने बादल छाए रहे थे। हालांकि तेज बारिश का माहौल नहीं बन पाया। हवा में नमी 100 प्रतिशत बनी हुई है। सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि बरेली समेत पश्चिमी यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि मानसून अभी पांच दिन की देरी से चल रहा है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 से 22 जून तक कहीं हल्की मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने के आसार प्रबल हैं। कहीं पर बिजली भी गिर सकती है 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादलों में गरज और चमक भी दिखाई देगी।
Advertisment
Advertisment