/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/Ny0OC8XzJaxE4V9oGNmb.jpg)
दो दिनों से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश होने से आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। उमस भी कम हो गई है। बीते दो दिन से मौसम में बदलाव दिखा। आज सुबह से ही आसमान में बादल छा गए । आज सुबह सूर्योदय 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ। आज दिन में भी बारिश का अनुमान है। इस वजह से वातावरण खुशगवार बना रहेगा। सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा।
बारिश होने से मौसम में गर्मी और उमस न के बराबर दिखेगी
मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अभी बादल और बारिश होने से मौसम में गर्मी और उमस न के बराबर दिखेगी। आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान
। अगर बीते तीन दिन के तापमान की तुलना करें तो अधिकतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल अग्रवाल ने बताया कि बरेली समेत पश्चिमी यूपी में मौसम खुशबवार बना हुआ है। अभी एक दो दिन बादल और बारिश रहेगी। तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी और उमस कम होगी।