Advertisment

मौसम: आज भी चटक धूप निकलेगी... भीषण गर्मी और उमस... शाम को हो सकती है बारिश

पिछले तीन दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। चटक धूप के साथ भीषण गर्मी और उमस का रौद्र रुप देखने को मिला है। अगर मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी पर भरोसा करें तो अभी भीषण गर्मी और उम्मत से निजात नहीं मिलने वाली।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पिछले तीन दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। चटक धूप के साथ भीषण गर्मी और उमस का रौद्र रुप देखने को मिला है। अगर मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी पर भरोसा करें तो अभी भीषण गर्मी और उम्मत से निजात नहीं मिलने वाली। कम से कम दो से तीन दिन तक चटक धूप के साथ भीषण गर्मी और उमस आमजन को झुलसाएगी। शाम को बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

रविवार को सुबह सूर्योदय 5 बजकर 31 मिनट पर हुआ। तब ठंडी हवा चल रही थी। मगर, कुछ देर बाद ही धूप की तीव्रता बढ़ने लगी और गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू किया तो पसीने छूटने लगे। आज न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र में मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल अग्रवाल का कहना है कि मानसून की गति पिछले कुछ दिनों से मंद पड़ गई है। इसके चलते बारिश उस तेजी से नहीं हो पाई है, जिस गति से अनुमान लगाया जा रहा था। अभी कम से कम दो से तीन दिन तक बरेली समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोपहर के समय भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा। शाम को अक्सर बादल और बारिश होगी।  ये सिलसिला अभी चलेगा। जुलाई तक कम से कम ऐसा ही रहेगा। अगले महीने से इसमें बदलाव आएगा। आज शाम को सूर्यास्त 7 बजकर 06 मिनट पर होगा।

Advertisment

होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विकास वर्मा का कहना है कि बरसात के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। कटे-फटे फल, सब्जियां और बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें। खास तौर से मैदे से बने खाद्य पदार्थ गर्मी में कभी भी फूड पॉइजनिंग फैला सकते हैं। दोपहर में भीषण गर्मी लू और उमस को देखते हुए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा रखें। प्रत्येक व्यक्ति को दिन में काम से कम 3:30 से 4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। हरी सब्जियां और ताजे फल समय की जरूरत हैं। बासी भोजन बिलकुल न करें। संभव हो तो पानी में कुछ घंटे पहले हरा धनिया, पुदीना, खीरा डालकर रख लें। फिर चार छह घंटे बाद ये सब अलग करके वह पानी पिए। इसका दोगुना फायदा मिलेगा

Advertisment
Advertisment