Advertisment

बरेली में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी पड़ेगी तेज, जानिए यंग भारत पर

जिले का मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

author-image
Shivang Saraswat
bareilly mausam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। जिले का मौसम एक बार फिर बद8लने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 मार्च को दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर तेज महसूस किया जाएगा।

अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना

रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर तेज धूप रही, लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाए रहे, जिससे तापमान शनिवार की तुलना में 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisment
Advertisment