/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/20/TrF1EAGzr8xvptKPWjGx.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
भाजपा और विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने मुर्शीदाबाद में हिंदुओं पर हमला करने में राजनीति करने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर करारा हमला बोलते हुए उनको औरंगजेब की औलाद बता डाला। साध्वी ने ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में हिंदू नहीं बचा तो उनकी सरकार भी नहीं बचेगी। साध्वी ने बरेली आईएमएसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां को आतंकवादी भी कहा।
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची आज बरेली पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शीबाद और मालदा में हिंदुओं से बंगलादेश जैसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वहां उनकी हत्या हो रही हैं और बेघर किया जा रहा है। इसके लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्ती पूरी तरह जिम्मेदार हैं। वह अब ममता बनर्जी से मुमताज बानों बन गई हैं। इसलिए हिंदुओं की हत्या और पलायन पर चुप हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि देश में जब भी हिंदू घटा है तो वह कटा है और मारा गया। साध्वी ने भारत में हिंदूओं की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि अपने ही देश में सनातनी हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है। यह चिंता की बात है। राष्ट्रवादी नेताओं को हिंदुओं की चिंता करनी चाहिए। बंगाल में भी अगर हिंदू अल्पसंख्यक हो गया तो वहां ममता बनर्जी की सरकार नहीं बनेगी। अगर इसी तरह से सब कुछ चलता रहा तो बंगाल में एक दिन मुसलमानों का शासन होगा। फायरब्रांड नेता ने कहा कि ढाई हजार साल से हिंदुओं ने मुगल और अंग्रेजों के आक्रमण को झेला है। इतिहास को पढिए, जितने आक्रमण हिंदुओं पर हुए हैं, उतने किसी के ऊपर नहीं हुए। कश्मीर में 35 साल पहले मुसलमानों का हमला होने पर हिंदुओं को वहां से पलायन करना पड़ा। पाकिस्तान बना तो लाखों हिंदुओं की गर्दनें काटी गई थी। ये हिंदू बेचारा है। इसलिए घटता जा रहा है। साध्वी प्राची ने कहा कि देश भी तब तक सुरक्षित है, जब तक हिंदू सुरक्षित है।
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
साध्वी प्राची ने कहा कि उन्होंने केंंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे पश्चिम बंगाल को आर्मी के हवाले करे। तभी हिंदू बचेगा। हिंदुओं को अपना अस्तित्व बचाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। कहा कि मुसलमानों के पूरी दूनिया में बहुत से देश हैं। हिंदुओं के लिए केवल भारत है। अगर यहां से भी भागना पड़ा तो हिंदू कहां जाएगा। ममता बनर्जी को मुमताज़ बानो बोलते हुए साध्वी ने कहा कि वह बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है। उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
राहुल और प्रियंका पर भी साधा निशाना
भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों कांग्रेस नेता देश भर में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। जब तक दोनों बंगाल क्यों नहीं गए। कहा कि जब कश्मीर के अंदर संविधान के चिथड़े उड़े और हिंदुओं को वहां पलायन करना पड़ा था। बंगाल के अंदर संविधान जलाया गया। तब विपक्ष का कोई नेता क्यों नहीं बोला। साध्वी ने कहा कि देश में हिंदू अल्पसंख्यक हो रहा है। इस पर कोई विचार नहीं कर रहा। इस पर सर्वव्यापी बहस होनी चाहिए। सात प्रदेशों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं।
हिंदुओ, बच्चे पैदा करो, पालने की चिंता न करो
साध्वी ने हिंदू समुदाय से अपील करते हुए कहा कि केवल बात करने से कुछ नहीं होगा। बच्चा न बच्ची। नींद आए अच्छी। अब यह नहीं चलेगा। मैं हिंदुओं से कहूंगी कि डूब मरो हिंदुओं। तुम अपना सत्यानाश खुद कर रहे हो। अधिक से अधिक बच्चे पैदा करो। नींद की चिंता न करो। बच्चों को पालने की की चिंता न करो। सब पल जाएंगे।
मौलाना तौकीर रजा आतंकवादी
आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रज़ा के इस बयान पर कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए मौलाना ने आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल की साजिश को जिम्मेदार ठहराया है, साध्वी प्राची ने कहा कि मौलाना तौकीर रज़ा खुद आतंकवादी हैं। वह हिंदू संगठनों को बदनाम कर रहे है। हिंदू संगठनों को तौकीर रज़ा पर सरकार से कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। आरएसएस, बजरंगदल राष्ट्रवादी संगठन हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ये वो संगठन है जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का काम करते हैं।