Advertisment

शहर में आज क्या है खास: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी बरेली... जानिए वो जगह,

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बरेली आएंगी। वह आईवीआरआई में होने वाले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। प्रोटोकॉल के तहत उनका प्रोग्राम आ चुका है।

author-image
Sudhakar Shukla
Happy Birthday Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं यंग भारत न्यूज
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बरेली आएंगी। वह आईवीआरआई में होने वाले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। प्रोटोकॉल के तहत उनका प्रोग्राम आ चुका है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति आईवीआरआई में होने वाले 11वे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर यहां अध्यनरत मेंधावी छात्र-छात्राओं को पदक देकर अलंकृत करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9:50 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से त्रिशूल एयरवेज पर उतरेंगी।

Advertisment

त्रिशूल एयरवेस पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी उनकी अगवानी करेंगे। त्रिशूल एयरवेज से राष्ट्रपति सीधे आईवीआरआई परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार पहुंचेंगी। यहां वह 1 घंटे तक कार्यक्रम में रहकर 28 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और 576 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। इसके साथ ही 40 प्रतिष्ठित पुरस्कार संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को प्रदान किए जाएंगे। 

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में आज सम्मानित होंगे मेधावी....

आईवीआरआई में होने वाले दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। लेकिन, भारी बारिश के चलते राष्ट्रपति के प्रोग्राम में तब्दीली हो सकती है। एक घंटा 10 मिनट के प्रोग्राम के बाद बरेली से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

Advertisment
Advertisment