Advertisment

बलिदान दिवस पर किस शिक्षिका को मिला वीरता पुरस्कार...आइये जानिये

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से बिहारीपुर खत्रियान कार्यालय पर रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शिक्षिका रश्मि उपाध्याय को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
veerta
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से बिहारीपुर खत्रियान कार्यालय पर रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शिक्षिका रश्मि उपाध्याय को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रश्मि उपाध्याय को यह सम्मान देश, समाज, शिक्षा और महिला उत्थान के प्रति उनके समर्पण भाव के लिए प्रदान किया गया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, महिला सभा पदाधिकारी अलका त्रिवेदी और पूजा मिश्रा ने उत्तरीय, स्मृति चिन्ह्, हाथ की घड़ी, मेडल, सुनहरी और फूलों की माला भेंटकर सम्मानित किया। 
रश्मि उपाध्याय ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि देश सेवा, शिक्षा सेवा , समाज सेवा और महिलाओं की सेवा के लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगी। 

लक्ष्मीबाई ने 29 वर्ष की आयु में झांसी का शासन संभाला 

Advertisment

कार्यक्रम का प्रारंभ राकेश शर्मा गुरु के नेतृत्व में गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने 29 वर्ष की आयु में झांसी का शासन संभाला और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन से युद्ध किया। पति की मृत्यु हुई, पर अपने वैधव्य पर आंच नहीं आने दी। अपने पुत्र एवं स्वयं को दुश्मनों के हाथ नहीं आने दिया। मात्र 29 वर्ष की आयु में देश पर बलिदान होकर 1857 की क्रांति की नींव रख दी और वीरता की एक मिसाल बन गईं। इसलिए रानी लक्ष्मीबाई वर्तमान  पीढ़ी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। 
      रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस  और सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर शर्मा,  जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, राकेश शर्मा गुरु, अलका त्रिवेदी,  पूजा मिश्रा, अभिषेक शर्मा, देवेश शर्मा, वंश आदि प्रमुखता से लोग उपस्थित रहे। 
    कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया और सभी का आभार जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी ने किया। 
 

Advertisment
Advertisment