Advertisment

हनुमानजी ने क्याें उखाड़ा था हिमालय पर्वत ...जानिये रामकथा में

श्री हरि मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास आशीष मिश्र ने युद्ध कांड के बारे में बताया। कहा कि हनुमान जी का श्रीराम के जीवन में अमूल्य योगदान है। जब लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं, तो हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने हिमालय पर्वत की ओर उड़ते हैं।

author-image
Sudhakar Shukla
ram
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

श्री हरि मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास आशीष मिश्र ने युद्ध कांड के बारे में बताया। कहा कि हनुमान जी का श्रीराम के जीवन में अमूल्य योगदान है। जब लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं, तो हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने हिमालय पर्वत की ओर उड़ते हैं। जब उन्हें संजीवनी बूटी समझ में नहीं आती तो वह पूरा पर्वत ही उठा लाते है। यह उनकी गति, समर्पण और निर्णय क्षमता को दर्शाता है। हनुमान जी के प्रयास से ही लक्ष्मण का जीवन बचता है और श्रीराम की सेना को शक्ति मिलती है। हनुमान जी केवल युद्ध के योद्धा नहीं, बल्कि शांति, नीति और संवाद के भी ज्ञाता हैं।

Advertisment

युद्ध कांड में भी हनुमान जी का योगदान अमूल्य है। जब लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं, तो हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने हिमालय पर्वत की ओर उड़ते हैं। समय की कमी के कारण वे पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं — यह उनकी गति, समर्पण और निर्णय क्षमता को दर्शाता है। इस कार्य से लक्ष्मण का जीवन बचता है और राम की सेना को शक्ति मिलती है।

राम और विभीषण के मध्य विश्वास स्थापित किया

हनुमान जी केवल युद्ध के योद्धा नहीं, बल्कि शांति, नीति और संवाद के भी ज्ञाता हैं। वे विभीषण को श्रीराम की शरण में लाने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने राम और विभीषण के मध्य विश्वास स्थापित किया, जिससे रावण के विरोध में लंका में एक नैतिक शक्ति का उदय हुआ।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि सात दिवसीय श्री राम कथा 20 जून तक प्रत्येक दिन शाम 8 बजे से 9.30 बजे तक होगी। पिछले वर्ष भी महाराज जी कथा का लाभ बरेली के सभी रसिक जनो को प्राप्त हुआ था। 
श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति एवं अखिल भारतीय श्री राधा संकीर्तन मंडल आप सभी भक्तजनों को इस दिव्य श्री राम कथा में सादर सपरिवार आमंत्रित करती है। आज की कथा में सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा,अतुल कपूर, युधिष्ठिर मालिक,सुनील मालिक,राम अवतार लूथरा,मिक्की आहूजा, बी.के.कोचर,धीरज सेठी,रमेश खनिजों आदि उपस्थित रहे। 

Advertisment
Advertisment