/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/03/mgDGeRyE9pmfN1YIlxuT.jpeg)
मयंक शुक्ला
बरेली शहर विधानसभा के प्रभारी और अमरोहा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता और शहर विधानसभा से दावेदारी कर रहे मयंक शुक्ला के आवास पहुंचे। जहां मयंक शुक्ला ने पुष्प गुच्छ देकर बरेली विधानसभा प्रभारी निर्मोज यादव का स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी ही रोक सकती है भाजपा का रथ
निर्मोज यादव से बरेली शहर विधानसभा के समीकरण, चुनाव की परिस्थितियों और वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। निर्मोज यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी को यह सीट जीतकर देना हम सब का संकल्प है। शहर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की जीत के रथ को समाजवादी पार्टी ही रोक सकती ।
2027 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी सपा
शहर विधानसभा प्रभारी निर्मोज यादव ने कहा की पूरी पार्टी एकजुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश की तरह बरेली शहर विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव ने शहर विधानसभा की क्षेत्रवार एवं जातीय समीकरण पर चर्चा की। इस मौके पर शिक्षक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव, परवेज यार खान, मुशाहिद खान आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के निर्देश पर बरेली पहुंचे निर्मोज यादव कई दिन से बरेली में रहकर विधानसभा चुनाव को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा कर रहे हैं।