Advertisment

पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया

रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के मौके पर ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें मनरेगा मेट, मुख्यमंत्री एवं पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
chabe
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के मौके पर ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें मनरेगा मेट, मुख्यमंत्री एवं पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ महिलाओं के नाम से दे रही है, जो महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया जाना चाहिए। 

होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला

अध्यक्ष जिला पंचायत रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह, महापौर डॉ. उमेेश गौतम व बहोरन लाल मौर्य ने भी होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि सामाजिक/आर्थिक रूप से महिलाओं को समृद्ध किया जा रहा है। समूह की महिलाएं रोजगार संचालित कर रही हैं। प्राथमिक स्कूलों में दूध, मसालों आदि की आपूर्ति अब स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर लाभार्थी सीमा सिंह, प्रियंका देवी, गुंजन शुक्ला, सत्यवती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आजीविका मिशन ग्रामीण में नीतू वर्मा व ज्ञान देवी को स्वीकृत धनराशि के चेक मिला।

Advertisment

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में हलीमन, शमशुल जहां, नाजरा, नीलम, गुड़िया को आवास की चाबी दी गई। राधा देवी, राजकुमारी, रुकसाना, ममता, जशोदा देवी के मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवास स्वीकृत पत्र दिए गए। मनरेगा मेट नीतू देवी, आरती देवी व रोजगार सेवक मीनू गंगवार, पुष्पा को सम्मान मिला। उद्योग विभाग से लाभान्वित लवली श्रीवास्तव, रजनी, अनीता कुमारी, अर्पिता सिंह को स्वीकृत धनराशि के चेक मिले। मत्स्य विभाग की लघु सर्कुलेटरी सिस्टम योजना की लाभार्थी संध्या को डमी चेक दिया गया।

Advertisment
Advertisment