/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/27/OV6HFvVH9v1mAG28DJ10.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्मिक विभाग के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण दिवस धूम-धाम से मनाया गया। रेलवे अधिकारी क्लब, रोड नं. 2 में आयोजित समारोह में महिलाओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम का २ाुभारंभ मंडल रेल प्रबधंक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया।।
महिला सशक्तिकरण पर मंडल रेल प्रबंधक का प्रेरक संबोधन
महिला रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबधंक सुश्री वीणा सिन्हा ने देश में बदलते परिवेश में महिलाओं के योगदान पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि महिलाओं को बदले सामाजिक परिवेश में काफी अधिकार प्राप्त हो चुके हैं। शेष अधिकारों को हासिल करने के लिए उन्हें सदैव संघर्षरत रहना चाहिए। उन्होंने महिला रेल कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि रेलवे में महिलायें सभी प्रकार के कत्र्तव्यों का निर्वहन पूरी कर्मठता से कर रहीं हैं। आज की तरीख में महिलायें लोको पायलट के रुप में गाड़ियाँ चला रहीं हैं। साथ ही कुछ महिलायें ट्रैकमैंटेनर, स्टेशन मास्टर, नियंत्रक, टिकट जाँच व वितरण, रेलवे सुरक्षा बल, प्रशासनिक आदि महत्वपूर्ण पदों पर असीन होकर पुरुष रेल कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संरक्षित, सुरक्षित, समयबद्ध एवं आरामदेह रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेल, कूद एवं मानव सेवा के क्षेत्र में भी महिलायें अग्रणी भूमिका निभा रहीं है। आधुनिक समय में महिला एवं पुरुष में कोई फर्क नही है। महिलायें ऑफिस की तरह अपने घरों पर भी गृहिणी का अच्छे से फर्ज निभायें।
डाॅ. विदुषी ने बताया कि हमारे देश की अनेक महिलायें ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हो रही है जोकि एक चिंतनीय विषय है। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में ब्रेस्ट एवं सर्वाकल कैंसर जैसी घातक बीमारी के परीक्षण एवं इलाज के बारे में ज्ञानवर्द्धक जानकारियाँ प्रदान की।
गायत्री मंत्र के आह्वान से योग सत्र का शुभारंभ
योग गुरु डाॅ. नित्या २ार्मा द्वारा गायत्री मंत्र के आह्वान के उपरांत प्राणायाम, अनुलोम एवं विलोम तथा अन्य योगासानों के बारें में विस्तृत रुप से ज्ञानवर्द्धक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्राणायाम से २वास के रास्ते से प्राण-शक्ति, अवसाद का इलाज, मजबूत इच्छाशक्ति एवं लंबी उम्र मिलती है। प्राणायाम से २ाारीरिक और मानसिक दोनों तरह के फायदे होते है। साक्षी बोहरा ने भी ताइक्वांडो एवं महिलायें अपनी आत्म रक्षा कैसे कर सकती हैं वृहत रुप से बताया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक भेदभाव पर प्रहार
सांस्कृतिक टीम ‘‘संतुलन, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान‘‘ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों द्वारा दिखाया गया कि कैसे समाज में लड़का एवं लड़की में फर्क देखा जाता है। इस नाटक के द्वारा यह भी दिखाया गया कि अगर लड़की को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया जाये तो वह भी हर क्षेत्र में अच्छा कर सकती है। वे किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नही हैं। कलाकरों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य एवं नाटक ने सभी को भावविभोर कर दिया।
समारोह का संचालन करते हुए कार्मिक विभाग की मंडल क्रिया सचिव श्रीमती गीता २ार्मा ने महिलाओं की दशा एवं दिशा से अवगत कराया। समारोह में प्रतिभाग करने वाले अधिकांश महिलाओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए महिला अधिकारों के लिए अपने प्रण को दोहराया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं भारी संख्या में महिला रेल कर्मचारी उपस्थित थीं। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने दी।