Advertisment

बिहार चुनाव 2025: 47 सीटों पर हर बार बदलता जनादेश, क्या इस बार टूटेगी जीत-हार की परंपरा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 47 सीटें ऐसी हैं जहां पिछले तीन चुनावों से कोई भी दल लगातार नहीं जीता। जानिए किन सीटों पर इस बार बदल सकता है बिहार का सियासी समीकरण।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Election

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प हो गया है। 20 जिलों की 122 सीटों पर मंगलवार को मतदान होने हैं, लेकिन असली नजरें उन 47 सीटों पर टिकी हैं जहां पिछले तीन चुनावों से किसी भी दल ने लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं की है। इन सीटों का राजनीतिक मिजाज हर बार नया चेहरा चुनता है। वर्ष 2010 के परिसीमन के बाद जब बिहार में पहली बार नये सिरे से विधानसभा चुनाव हुए थे, तभी से इन सीटों पर वोटरों का मूड हर बार अलग दिशा में झुका है। 2010, 2015 और 2020 तीनों चुनावों में यहां का जनादेश कभी भी एक ही पार्टी के पक्ष में दोहराया नहीं गया। 

2020 के विधानसभा चुनाव में इन 47 सीटों में सबसे ज्यादा 20 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। जदयू को 8, राजद को 5, एआईएमआईएम को 4, भाकपा माले को 3, कांग्रेस को 2, हम और वीआईपी को 2-2 सीटें मिली थीं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से किसी भी सीट पर किसी दल ने पिछली बार की सफलता को दोहरा नहीं पाया। यही पैटर्न इस बार भी इन सीटों को सबसे ज्यादा चर्चित बना रहा है।

पश्चिम चंपारण से लेकर भागलपुर और जमुई तक फैली इन 47 सीटों पर हर दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन की केमिस्ट्री इन सीटों पर फिर से परखी जाएगी, जबकि राजद कांग्रेस गठबंधन इस परंपरा को जारी रखते हुए सत्ता पलट का सपना देख रहा है। छोटे दलों जैसे हम, वीआईपी और माले के लिए यह क्षेत्र अवसर की जमीन है, जहां जनता का मूड अचानक उनका पक्ष भी ले सकता है।

अब जब 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे, तो यह तय होगा कि क्या बिहार की जनता इस बार अपनी परंपरा तोड़ेगी या फिर एक बार फिर नया जनादेश देकर राजनीति को नई दिशा देगी।

Advertisment

इन सीटों पर लगातार दो बार कोई नहीं जीता

  • भाजपा : नरकटियागंज, बेतिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, ढाका, बरौली, पातेपुर, रीगा, सीतामढ़ी, बेनीपट्टी, खजौली, झंझारपुर, बिहपुर, कोढ़ा, नरपतगंज, सहरसा, पिरपैंती, कटोरिया, जमुई और वजीरगंज।
  • जदयू : वाल्मीकिनगर, केसरिया, सुरसंड, हरलाखी, बहादुरपुर, पिपरा, बरारी और झाझा।
  • राजद : कल्याणपुर, गोविंदपुर, गोह, भभुआ और मोहनियां।
  • कांग्रेस : राजापाकड़ और चेनारी।
  • माले : सिकटा, अरवल और काराकाट।
  • वीआईपी : साहेबगंज और बोचहां।
  • एआईएमएम : अमौर, बायसी, ठाकुरगंज और कोचाधामन।
  • हम : सिकंदरा और बाराचट्टी।
  • निर्दलीय : चकाई।

 Bihar news | Bihar news 2025 | Bihar News Hindi | bihar election 2025 | bihar election 2025 live | Bihar Election 2025 News | Bihar election 2025 updates

Bihar election 2025 updates Bihar Election 2025 News bihar election 2025 live bihar election 2025 Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment