Advertisment

Bihar Election 2025: कांग्रेस की चौथी लिस्ट से महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, तेजस्वी-राहुल में सीटों को लेकर मतभेद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस की चौथी सूची जारी होते ही महागठबंधन के भीतर खींचतान तेज हो गई है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच सीट बंटवारे पर मतभेद की खबरों से विपक्षी एकता पर सवाल उठने लगे हैं।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Congress Meeting

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी नई सूची में छह नए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसके साथ पार्टी अब तक कुल 60 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

सबसे ज्यादा चर्चा कुटुंबा सीट को लेकर हो रही है, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को मैदान में उतारा गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर आरजेडी (RJD) ने अपने उम्मीदवार को पीछे हटा लिया है। आरजेडी प्रत्याशी सुरेश पासवान ने नामांकन न करने का ऐलान किया है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि दोनों दलों के बीच किसी स्तर पर समझौता हुआ है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच अभी भी 4 से 5 सीटों पर मतभेद कायम हैं।

कांग्रेस की चौथी सूची में वाल्मीकि नगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अररिया से अबीदुर रहमान, अमौर से जलील मस्तान, बरारी से तौकीर आलम, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा से विनोद चौधरी को टिकट मिला है। कहलगांव सीट खास ध्यान खींच रही है क्योंकि इस सीट को लेकर पहले से ही कांग्रेस और आरजेडी के बीच विवाद था। कांग्रेस ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर आरजेडी को सीधी चुनौती दे दी है, जिससे गठबंधन की एकता पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची 16 अक्टूबर को जारी की थी, जिसमें 48 उम्मीदवारों को टिकट मिला था। उस सूची में पहले चरण के लिए 21 और दूसरे चरण के लिए 27 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। दूसरी सूची में एक नया नाम जोड़ा गया, जबकि तीसरी सूची 18 अक्टूबर को जारी हुई थी जिसमें 5 उम्मीदवार शामिल थे। अब चौथी सूची के साथ पार्टी ने कुल 60 नामों की घोषणा पूरी कर ली है।

Advertisment

Bihar Congress | Bihar Congress Rally | Bihar Congress strategy | Bihar Congress Update | CM face Bihar Congress

CM face Bihar Congress Bihar Congress Update Bihar Congress strategy Bihar Congress Rally Bihar Congress
Advertisment
Advertisment