/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/23/bihar-election-2025-2025-09-23-08-35-03.jpg)
बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। सोमवार को चुनाव आयोग शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि इसी दौरान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। राज्य में चुनावी हलचल पिछले कुछ हफ्तों से तेज है, और अब जब आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, तो राजनीतिक तापमान अपने चरम पर पहुंच चुका है।
बिहार का यह चुनाव न केवल राज्य की सत्ता का समीकरण तय करेगा, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनावों की दिशा भी प्रभावित कर सकता है। नीतीश कुमार के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, जबकि तेजस्वी यादव इस बार सत्ता की दहलीज तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
आज शाम 4 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह साफ हो जाएगा कि बिहार में चुनावी रण कब और कैसे सजेगा। फिलहाल पूरा बिहार, राजनीतिक कार्यकर्ता और मतदाता सबकी निगाहें चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के शेड्यूल की घोषणा 25 सितंबर को की गई थी। इसके बाद तीन चरणों में चुनाव हुआ। पहले चरण के लिए 1 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई और 28 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। वहीं दूसरे चरण में 9 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी। इस चरण के लिए 3 नवंबर को चुनाव हुआ था। आखिरी चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी हुई थी और मतदान 7 नवंबर को हुआ था। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।
bihar election 2025 live | bihar election 2025 | Bihar election 2025 analysis | Bihar election 2025 impact | Bihar Election 2025 News | Bihar election 2025 updates