Advertisment

Bihar Election 2025: VIP चीफ मुकेश सहनी ने छोड़ी चुनावी रेस, कहा – राज्यसभा नहीं, डिप्टी CM बनना है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका। VIP चीफ मुकेश सहनी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- मुझे राज्यसभा नहीं, डिप्टी CM बनना है।

author-image
YBN Bihar Desk
Mukesh Sahani Tejashwi Yadav

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन (Mahagathbandhan) के भीतर एक और बड़ा झटका सामने आया है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने अचानक चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अब पूरी ताकत अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लगाएंगे। सहनी ने यह भी साफ किया कि उन्हें राज्यसभा की सीट नहीं चाहिए, बल्कि उनका लक्ष्य बिहार का डिप्टी सीएम बनना है।

यह बयान महागठबंधन के अंदर पहले से चल रहे सीट बंटवारे के विवाद को और गहरा करता दिख रहा है। कांग्रेस ने सहनी को राज्यसभा सीट ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। सहनी ने कल राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें वादे के मुताबिक सीटें नहीं दी गईं। दरभंगा के गौराबौराम सीट से आज उन्हें नामांकन दाखिल करना था, लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने नामांकन नहीं किया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि VIP अब चुनावी मुकाबले में अपने नेतृत्व के बिना उतर रही है।

महागठबंधन में फिलहाल सीटों के बंटवारे का कोई स्पष्ट फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि RJD अब तक एक भी सूची जारी नहीं कर पाई है। कई जगहों पर बिना औपचारिक ऐलान के ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं, जिससे संगठन के अंदर भ्रम की स्थिति बन गई है। 

वहीं दूसरी ओर NDA ने चुनावी तैयारी पूरी कर ली है। सभी पांच सहयोगी दलों ने 243 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन के बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इससे पहले शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। शाह ने यह भी जोड़ा कि NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री का फैसला विधायक दल करेगा।

Advertisment

पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में महागठबंधन के भीतर चल रही खींचतान विपक्षी एकता की बड़ी परीक्षा बन गई है। मुकेश सहनी का चुनाव से हटना न केवल VIP के लिए बल्कि पूरे गठबंधन के लिए एक संकेत है कि रणनीतिक सहमति के बिना विपक्षी एकजुटता टिक पाना मुश्किल है।

Mukesh Sahani | Mukesh Sahani latest news | Mukesh Sahani statement

Mukesh Sahani statement Mukesh Sahani latest news मुकेश सहनी Mukesh Sahani
Advertisment
Advertisment