/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/06/a-owaisi-2025-10-06-14-08-11.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सियासी घमासान चरम पर है। अररिया जिले के उदाहाट मैदान और झौआ पलासी में आयोजित जनसभाओं में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीमांचल के लोगों को घुसपैठिया बताने की मुहिम एक सोची-समझी साजिश है ताकि यहां के लोगों की छवि खराब की जा सके।
ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि हमारे सीमांचल के लोग देश के सच्चे नागरिक हैं, लेकिन उन्हें बार-बार बाहरी और घुसपैठिया कहकर अपमानित किया जा रहा है। अब इस राजनीति का जवाब जनता वोट से देगी। इस बार सीमांचल का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव तीनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तीनों खुद को सीएम बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन असली नेतृत्व सीमांचल से निकलेगा। हम बिहार की आवाज बनेंगे, न किसी के आगे झुकेंगे, न पीछे हटेंगे।
ओवैसी ने सभा में वक्फ संपत्तियों पर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार वक्फ कानून में संशोधन कर हमारी मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों और मदरसों की जमीन हड़पना चाहती है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह हमारी आस्था और पहचान का सवाल है।
अपने संबोधन में ओवैसी ने सीमांचल के विकास की उपेक्षा पर भी सरकारों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अररिया, किशनगंज और कटिहार हर साल बाढ़ और कटाव से तबाह होते हैं, लेकिन विकास के नाम पर यहां सिर्फ भाषण हुए हैं। कांग्रेस के विधायक 10 साल से अररिया में हैं, लेकिन इलाके की हालत जस की तस है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम जोकीहाट से मुर्शीद आलम और अररिया सदर से मंजूर आलम को जिताकर भेजें ताकि सीमांचल की आवाज विधानसभा में गूंजे। अब वक्त है कि जो सिर्फ वोट लेकर गायब हो जाते हैं, उन्हें जवाब दिया जाए।
गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम इस बार ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) के बैनर तले चुनाव मैदान में है। इस गठबंधन में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी (AJP) शामिल हैं। यह गठबंधन बिहार की 65 सीटों पर मुकाबले में है।
bihar election 2025 | Bihar election 2025 analysis | Bihar election 2025 impact | bihar election 2025 live | Bihar Election 2025 News | Bihar election 2025 updates | owaisi | AIMIM MP Asaduddin Owaisi | asaduddin owaisi | Asaduddin Owaisi news | asaduddin owaisi tejashwi yadav | Owaisi Bihar | Owaisi In Bihar | Owaisi Vs Mahagathbandhan | Owaisi Speech Bihar
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us