/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/12/tejashwi-yadav-prashant-kishor-raghopur-2025-10-12-14-01-46.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां अब चरम पर हैं। हर दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुटा है, वहीं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी चुनावी रैली नहीं, बल्कि एक कानूनी मामला है। वैशाली जिले के राघोपुर में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह वही राघोपुर है, जिसे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव की सियासी कर्मभूमि कहा जाता है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के बड़े काफिले के साथ राघोपुर पहुंचे थे। स्थानीय प्रशासन का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन किया। अंचलाधिकारी (CO) के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
प्रशांत किशोर, जो कभी चुनावी रणनीतिकार के रूप में भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों के लिए काम कर चुके हैं, अब बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प के रूप में अपनी पार्टी जन सुराज को स्थापित करने में जुटे हैं।
लेकिन राघोपुर में उनकी एंट्री ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, राघोपुर तेजस्वी यादव का गढ़ माना जाता है और वहीं से प्रशांत किशोर का अभियान शुरू करना राजनीतिक रूप से बड़ा संदेश माना जा रहा है। उन्होंने अपने भाषण में तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अब खबरें आ रही हैं कि तेजस्वी यादव दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। शायद उनका हाल भी राहुल गांधी जैसा होगा, जो वायनाड से तो जीत गए, लेकिन अमेठी से हार गए।
Tejashwi Yadav | Prashant Kishor | Prashant Kishor | Prashant Kishor latest news | prashant kishor live | Prashant Kishor Live Rally | prashant kishor live today | prashant kishor news | Prashant Kishor on Tejashwi