/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/06/bihar-chunav-2025-2025-10-06-16-08-35.jpg)
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल सोमवार को घोषित कर दिया है। इस बार चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव का शेड्यूल जारी किया है। सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा शेड्यूल जारी करने के साथ ही राज्य में आधार संहिता लागू हो गई।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल
फर्स्ट फेज
नॉमिनेशन: 10 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
वोटिंग : 06 नवंबर 2025
सेकेंड फेज
नॉमिनेशन: 13 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
वोटिंग : 11 नवंबर 2025
मतगणना: 14 नवंबर 2025
फर्स्ट फेज में इन जिलों में होगा चुनाव
गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया।
सेकेंड फेज में इन जिलों में होगा चुनाव
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं का लक्ष्य रखा गया है। बिहार में कुल मतदाता 7.42 करोड़ हैं। इसमें 14 लाख मतदाता पहली बार वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। चुनाव के दौरान हर बूथ की वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। इस बार मतगणना में पोस्टल बैलट्स की गिनती ईवीएम के आखिरी दो राउंड की गिनती शुरू होने से पहले होगी।
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें 40 सीटें आरक्षित हैं। इसमें 38 सीटें एससी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं, जबकि 02 सीटें एसटी कैटेगरी के लिए हैं। बिहार का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 22 वर्षों के बाद पहली बार मतदाता सूची का रिविजन कराया गया। चुनाव आयुक्त ने कहा कि अब यह पूरे देश में किया जाएगा।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के शेड्यूल की घोषणा 25 सितंबर को की गई थी। इसके बाद तीन चरणों में चुनाव हुआ। पहले चरण के लिए 1 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई और 28 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। वहीं दूसरे चरण में 9 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी। इस चरण के लिए 3 नवंबर को चुनाव हुआ था। आखिरी चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी हुई थी और मतदान 7 नवंबर को हुआ था। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।
bihar election 2025 | Bihar election 2025 analysis | bihar election 2025 live | Bihar Election 2025 News | Bihar election 2025 updates | Bihar election 2025 impact