Advertisment

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर कल मतदान, दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर कल यानी 11 नवंबर को मतदान होगा। 3.7 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Election Second phase candidates

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। दूसरे चरण का मतदान सोमवार, 11 नवंबर को होने जा रहा है। इस चरण में कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य के कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा इसी चरण में दांव पर लगी है। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 5 लाख 28 हजार 954 युवा पहली बार वोट डालेंगे। चुनावी दृष्टि से भागलपुर सबसे छोटी और चैनपुर सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। वहीं, मखदुमपुर में सबसे कम 2,47,574 मतदाता हैं जबकि हिसुआ में सबसे ज्यादा 3,67,667 वोटर हैं।

दूसरे चरण में एनडीए और महागठबंधन दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है। एनडीए की ओर से दो पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 मंत्री चुनाव मैदान में हैं। इनमें झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, धमदाहा से लेसी सिंह, गया टाउन से प्रेम कुमार और चकाई से सुमित कुमार सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। एनडीए के लिए यह चरण चुनौतीपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि पिछली बार इन क्षेत्रों में उसे मिश्रित परिणाम मिले थे।

दूसरी ओर, महागठबंधन ने इस चरण में अपने मजबूत चेहरों को उतारा है। सिकंदरा से राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और कुटुंबा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव मैदान में हैं। भाकपा (माले) के महबूब आलम भी इस चरण में अपनी पकड़ साबित करने की कोशिश करेंगे।

Advertisment

इस चरण में तीन प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्षों की साख भी दांव पर है। गोविंदगंज से लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, कुटुंबा से कांग्रेस के राजेश राम और टेकारी से हम (H.A.M) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार का भविष्य इसी मतदान से तय होगा।

Bihar news | Bihar news 2025 | Bihar News Hindi | bihar newslive | bihar news live hindi | bihar news live today | bihar news nitish kumar | Bihar News Today | BJP Bihar news | latest bihar news | lalu yadav bihar news 

lalu yadav bihar news latest bihar news BJP Bihar news Bihar News Today bihar news nitish kumar bihar news live today bihar news live hindi bihar newslive Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment