Advertisment

Bihar Election 2025: दूसरे चरण में बढ़ रहा वोटिंग प्रतिशत, गया, किशनगंज और जमुई में सबसे ज्यादा मतदान, जानिए सुबह 9 बजे तक कितना मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ा। सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हुई। गया, किशनगंज और जमुई में सबसे ज्यादा मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Election second phase

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं और मतदाताओं के उत्साह ने चुनाव आयोग के आंकड़ों को भी ऊपर पहुंचा दिया। सुबह 9 बजे तक राज्य में 14.55% मतदान दर्ज किया गया, जो पहले चरण की तुलना में अधिक है। पहले चरण में इसी समय तक 13.13% वोटिंग हुई थी। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान की ओर बढ़ रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण के मतदान में गया जिला इस बार सबसे आगे रहा, जहां सुबह 9 बजे तक 15.97% वोटिंग दर्ज की गई। इसके ठीक बाद किशनगंज में 15.81%, जमुई में 15.77%, पूर्णिया में 15.54% और अररिया में 15.34% मतदान हुआ। वहीं, औरंगाबाद, बांका और कैमूर जैसे जिलों में भी मतदाताओं की सक्रियता उल्लेखनीय रही। मतदान के शुरुआती घंटे में महिलाओं की भागीदारी भी प्रभावशाली रही, जो पिछले कुछ चुनावों की तरह इस बार भी पुरुषों से ज्यादा रुझान दिखा रही हैं।

122 सीटों पर हो रहे इस मतदान में कुल 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं और 943 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए राज्यभर में 45 हजार 399 बूथ बनाए गए हैं। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है और किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं मिली है।

Voting Percentage

bihar election 2025 | bihar election 2025 live | Bihar Election 2025 News | Bihar election 2025 updates 

Advertisment
Bihar election 2025 updates Bihar Election 2025 News bihar election 2025 live bihar election 2025
Advertisment
Advertisment