/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/10/tejashwi-yadav-bihar-voting-data-eci-2025-11-10-09-28-49.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है, लेकिन इसके नतीजों से पहले ही एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक सवाल को राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बना दिया है। उनका सीधा सवाल है कि मतदान के तीन पूरे दिन बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग ने महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग मतदान प्रतिशत के आंकड़े क्यों नहीं जारी किए।
तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन एक जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह कोई सामान्य देरी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से पूछा कि पहले चरण के वोटिंग को तीन दिन हो गए, फिर भी आयोग ने महिलाओं-पुरुषों का मतदान प्रतिशत जारी नहीं किया। ये आंकड़े क्यों छिपाए जा रहे हैं? चुनाव आयोग को इसका जवाब देना पड़ेगा। यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस बार के चुनाव में महिला मतदाताओं के रुझान को जीत-हार की सबसे बड़ी कुंजी माना जा रहा है।
हालांकि तेजस्वी यादव के इस बयान को उनकी राजनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। इसमें तेजस्वी एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें पहला, चुनाव आयोग की तटस्थता पर सवाल खड़ा करके अपने समर्थकों के बीच यह संदेश पहुंचाना कि सिस्टम उनके खिलाफ है। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण कि पहले चरण में महिला मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी का इशारा देना। तेजस्वी ने दावा किया कि हर जाति और वर्ग के लोग महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं में गहरा असंतोष है, जो मतदान में पूरी तरह साफ दिखाई दिया।
तेजस्वी यादव के इस हमले ने चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले एक नया राजनीतिक मोर्चा खोल दिया है। अब नजर चुनाव आयोग पर है कि वह कब और किस रूप में इस जानकारी को सार्वजनिक करता है।
Tejashwi Yadav Bihar | tejashwi yadav bihar chunav | tejashwi yadav bihar cm | Tejashwi Yadav challenge | Tejashwi Yadav CM face | Tejashwi Yadav controversy | Tejashwi Yadav latest | tejashwi yadav latest news | Tejashwi Yadav Latest Speech | Tejashwi Yadav latest statement
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us