Advertisment

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव: हर महिला को ₹2500 महीना, 'माई-बहिन मान योजना' के तर्ज पर सम्मान योजना का एलान

बिहार चुनाव 2025 में महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने ₹2500 प्रति माह सम्मान राशि योजना का एलान किया है। जानिए योजना की पूरी जानकारी, पार्टी का दावा और भाजपा पर हमला।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Election Congress Promise
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

से-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आ रहे हैं, महिला मतदाता राजनीतिक दलों के एजेंडे में केंद्र में आ चुकी हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी ₹2500 प्रतिमाह महिला सम्मान योजना की घोषणा करके महिला वोट बैंक को साधने की रणनीति अपनाई है।

इस योजना के तहत, जरूरतमंद महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2500 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। कांग्रेस ने इसे "गारंटी योजना" बताया है, न कि कोई चुनावी जुमला।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सार्वजनिक की योजना

पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी कर यह योजना सार्वजनिक की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही हर जरूरतमंद महिला को ₹2500 मिलेंगे। यह वादा नहीं, हमारी गारंटी है। कर्नाटक और झारखंड में पहले ही इसे लागू किया गया है।

इस मौके पर कांग्रेस नेत्री अल्का लंबा भी मौजूद थीं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी केवल जुमले देती है, कांग्रेस जो कहती है वो करती है। हमारी योजना मिशन-2025 के तहत महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

Advertisment

इस योजना को तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना का एक्सटेंशन माना जा रहा है, जिसे राजद पहले ही एलान कर चुका है। अब जब कांग्रेस ने भी इस वादे को अपनी गारंटी में बदल दिया है, तो यह स्पष्ट संकेत है कि महागठबंधन महिलाओं को लेकर एकजुट रणनीति अपना रहा है। इसके जरिये कांग्रेस और RJD, बीजेपी की महिला केंद्रित योजनाओं को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

Bihar Election 2025 News bihar election 2025 live bihar election 2025 bihar election
Advertisment
Advertisment