Advertisment

तेजस्वी के सुरक्षा बलों के सवाल पर JDU के अशोक चौधरी का जवाब, कहा- हार नजर आए तो कहानी बनाने लगते हैं

बिहार चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव के सवाल पर JDU के अशोक चौधरी ने जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'जीतते हैं तो चुप रहते हैं, हार नजर आए तो कहानी बनाने लगते हैं।'

author-image
YBN Bihar Desk
ashok chaudhary tejashwi yadav

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में राजनीतिक गर्मी लगातार बढ़ी हुई है। RJD नेता तेजस्वी यादव द्वारा चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर उठाए गए सवालों पर JDU के वरिष्ठ नेता  व मंत्री अशोक चौधरी ने एक तीखा और सीधा जवाब दिया है। चौधरी ने तेजस्वी के आरोपों को हार की ओर से दिया जाने वाला बहाना करार देते हुए साफ कहा कि चुनाव आयोग का यह फैसला है और जो ताकतें जरूरत से ज्यादा हैं, वहां से बुलाई जाती हैं।

अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह चुनाव आयोग का फैसला है। सुरक्षा बल उन राज्यों से आते हैं जहां वे सरप्लस में होते हैं... चुनाव आयोग उन्हीं जगहों से बुलाता है जहां तनाव नहीं होता और बल रिलैक्स होते हैं। 

अशोक चौधरी ने आगे महागठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब ये कर्नाटक या हिमाचल जीतते हैं तो कुछ नहीं कहते। जब हार नजर आने लगती है तो आप कहानियां बनाने लगते हैं। 

Ashok Chaudhary | Tejashwi Yadav | nitish kumar tejashwi yadav | nitish kumar vs tejashwi yadav | rjd tejashwi yadav | rjd leader tejashwi yadav | tejashwi yadav about nitish | Tejashwi Yadav alliance | Tejashwi Yadav Bihar | tejashwi yadav bihar chunav | tejashwi yadav bihar cm | Tejashwi Yadav CM face

Advertisment
Tejashwi Yadav CM face tejashwi yadav bihar cm tejashwi yadav bihar chunav Tejashwi Yadav Bihar Tejashwi Yadav alliance tejashwi yadav about nitish rjd leader tejashwi yadav rjd tejashwi yadav nitish kumar vs tejashwi yadav nitish kumar tejashwi yadav तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav Ashok Chaudhary
Advertisment
Advertisment