Advertisment

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की बैठक सम्पन्न, सीट शेयरिंग और संयुक्त आंदोलन पर हुई चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन की अहम बैठक संपन्न। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा। जानें पूरी अपडेट।

author-image
YBN Bihar Desk
Mahagathbandhan Meeting patna tejashwi yadav house
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले महागठबंधन (INDIA Alliance) की एक अहम बैठक गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में सीट बंटवारे (Seat Sharing) के फार्मूला और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के प्रमुख निर्णय:

  1. सीट शेयरिंग पर अगली बैठक तक ब्योरा मांगा: सभी घटक दलों (RJD, कांग्रेस, वामदल, VIP) से अगली बैठक से पहले अपनी दावेदारी वाली सीटों का ब्योरा देने को क हा गया। सीपीएम विधायक अजय कुमार ने बताया कि संयुक्त रूप से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

  2. महागठबंधन के प्रमुख नेता शामिल हुए: RJD से तेजस्वी यादव, कांग्रेस से प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, VIP से मुकेश सहनी और वामदलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

सीट बंटवारे को लेकर चुनौतियाँ:

  • RJD सबसे बड़े दल के रूप में अधिक सीटों पर दावा कर सकती है।

  • कांग्रेस ने पहले ही 70-80 सीटों की मांग की है।

  • वामदल (Left Front) अपने पारंपरिक क्षेत्रों पर जोर दे रहे हैं।

  • VIP पार्टी मुकेश सहनी के नेतृत्व में 60 सीटों पर दावेदारी पेश कर सकती है।

क्या तेजस्वी यादव होंगे CM फेस?

RJD लगातार तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर जोर दे रही है। VIP नेता मुकेश सहनी ने फिर से डिप्टी सीएम पद की मांग दोहराई है। कांग्रेस अभी तक इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है।

Bihar Election 2025 News bihar election 2025 bihar election
Advertisment
Advertisment