Advertisment

बिहार चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह, हाईकमान ने कृष्णा अल्लावरू को यूथ कांग्रेस प्रभारी पद से हटाया, बिहार इकाई में मचा हड़कंप

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कृष्णा अल्लावरू को यूथ कांग्रेस प्रभारी पद से हटा दिया गया है। बिहार में टिकट वितरण को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगे हैं और पार्टी में गुटबाज़ी खुलकर सामने आ गई है।

author-image
YBN Bihar Desk
Krishna Allavaru Congress

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी उथल-पुथल तेज़ हो गई है। पार्टी हाईकमान ने एक अहम कदम उठाते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को यूथ कांग्रेस प्रभारी पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब मनीष शर्मा को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि अल्लावरू फिलहाल बिहार कांग्रेस प्रभारी बने रहेंगे, लेकिन यह बदलाव संगठन के भीतर बढ़ती नाराजगी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बिहार कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ चुका है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और दावेदार पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं। पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने “बिहार कांग्रेस बचाओ” के नारे लगाए और उन्हें “टिकट चोर” बताते हुए उपवास पर बैठ गए।

कांग्रेस नेता आनंद माधव ने अल्लावरू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर है और इसका मुख्य कारण टिकट वितरण में की गई मनमानी है। उन्होंने कहा कि बाहरी नेताओं ने टिकटों की खरीद-फरोख्त की और स्थानीय कार्यकर्ताओं को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया।

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ यह विरोध कांग्रेस नेतृत्व के लिए बड़ा संकेत है। अल्लावरू कर्नाटक के रहने वाले हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। बिहार में प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से ही उनके निर्णयों पर सवाल उठते रहे हैं। टिकट वितरण, गठबंधन की रणनीति और उम्मीदवार चयन में उनके रवैये ने बिहार कांग्रेस को दो धड़ों में बांट दिया है।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान का यह फैसला अंदर के असंतोष को शांत करने की कोशिश है। लेकिन इस कदम से कांग्रेस के भीतर का विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कई स्थानीय नेता अब भी अल्लावरू को बिहार प्रभारी पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहले से ही कठिन मुकाबले में है। महागठबंधन में उसे सीमित सीटें मिली हैं और पार्टी के भीतर गुटबाजी लगातार बढ़ रही है। अब जब चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, उस दौरान यह विवाद कांग्रेस के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है।

Krishna Allavaru | Krishna Allavaru Bihar | Congress | Bihar Congress | Bihar Congress agitation | CM face Bihar Congress | Bihar Congress Update

Advertisment
Bihar Congress Update CM face Bihar Congress Bihar Congress agitation Bihar Congress Congress Krishna Allavaru Bihar Krishna Allavaru
Advertisment
Advertisment