/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/12/e8LUV5biSQhfJzEQKOn7.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP-RV) ने गुरुवार को पटना में एक अहम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की। इस बैठक में पार्टी ने पांच बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें महादलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा और बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनावी मुकाबला करने का संकल्प शामिल है।
LJP की बैठक में क्या हुआ?
महादलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प:
LJPR ने बहुजन समाज के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता जताई। छात्रवृत्ति में कटौती और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी:
पार्टी ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। जन-कल्याण योजनाओं से वंचित समुदायों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
चिराग पासवान का बिहार चुनाव में उतरना तय:
LJP नेता चिराग पासवान ने बिहार से चुनाव लड़ने की घोषणा की। वे किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, रिजर्व सीट से नहीं।
"बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट": चिराग पासवान की रणनीति
चिराग पासवान बहुजन नेता के रूप में अपनी छवि मजबूत करना चाहते हैं। LJP महादलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने पर काम कर रही है। NDA गठबंधन में LJP की भूमिका को लेकर चर्चा जारी है।
अरुण भारती के 5 प्रस्ताव क्या हैं?
LJP के बिहार प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती ने बैठक में पांच प्रस्ताव पेश किए, जिन्हें स्वीकृति मिली:
महादलित समुदाय के सम्मान और अधिकारों की रक्षा
बहुजन छात्रों को छात्रवृत्ति में भेदभाव के खिलाफ लड़ाई
बिहार की सभी 243 सीटों पर मजबूत उपस्थिति
जन-कल्याण योजनाओं का लाभ वंचित तक पहुंचाना
बिहार में LJP का संगठनात्मक विस्तार