/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/voter-list-satyapan-2025-06-26-18-25-02.jpg)
Bihar Assembly Elections 2025 : घर—घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन करेगा चुनाव आयोग | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।Bihar Assembly Elections 2025 : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग मतदाता सूची की समीक्षा के दौरान घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन करेगा। सूत्रों के अनुसार, यह कदम निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
Bihar Assembly Elections 2025 : चुनाव प्रणाली को मजबूत करना उद्देश्य
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रणाली को मजबूत और किसी भी तरह की त्रुटि से मुक्त बनाने के लिए, चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनावों से पहले आगामी मतदाता सूची संशोधन के दौरान मतदाता सूचियों को शुद्ध करने के लिए घर-घर जाकर गहन सत्यापन करने पर विचार कर रहा है। मतदाता सूचियों का ऐसा गहन और कड़ा संशोधन पहले भी किया जा चुका है और आखिरी बार ऐसा अभ्यास 2004 में किया गया था।
बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में किए जाएंगे करेक्शन... चुनाव आयोग का ऐलान, विपक्ष ने जताया विरोध#BiharElection#BiharPolitics#ElectionCommission@mewatisanjoo
— AajTak (@aajtak) June 26, 2025
https://t.co/zMBoyVJuVd
Bihar Assembly Elections 2025 : क्या है घर-घर सत्यापन करने की प्रक्रिया?
- हर घर जाकर नाम, पता, उम्र, फोटो आदि की जांच की जाएगी।
- अगर किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से जुड़ा है या हटाया गया है, तो उसे ठीक किया जाएगा।
- नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ा जाएगा।
- मृत या स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाए जाएंगे।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है। राज्य में राजनीतिक माहौल भी गर्माया हुआ है और ऐसे में वोटर लिस्ट मुद्दा काफी अहम बन चुका है। फिलहाल राज्य में जनता दल (यू), भाजपा और हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा का एनडीए गठबंधन सत्ता में काबिज है। वहीं विपक्ष में राजद और कांग्रेस के साथ-साथ कई अन्य दल भी मौजूद हैं।
चुनाव आयोग का यह निर्णय पर आपकी क्या है, कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।
election commission | bihar election 2025 |