Advertisment

नीतीश कुमार ने चिराग पासवान से PM मोदी की रैली में पूछा सीधा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

सीवान रैली में नीतीश-चिराग की गुप्त बातचीत का खुलासा! मुख्यमंत्री ने पूछा - "क्या बिहार चुनाव लड़ेंगे?" जानिए अरुण भारती द्वारा बताई गई पूरी डिटेल्स।

author-image
YBN Bihar Desk
Nitish Kumar Chirag Paswan
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक गलियारों में NDA गठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 20 जून को सीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच हुई बातचीत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जमुई सांसद अरुण भारती ने अब इस गुप्त वार्ता का खुलासा किया है।

Advertisment

मंच पर चिराग पासवान और नीतीश कुमार की गुफ्तगू

अरुण भारती ने कहा है कि पीएम मोदी की रैली में नीतीश कुमार ने चिराग से मजाकिया अंदाज में पूछा सच में बिहार चुनाव लड़ेंगे? अगर हां, तो कहां से? इस पर चिराग पासवान ने जवाब दिया कि पार्टी में चर्चा चल रही है, आपका आशीर्वाद लेंगे। नीतीश ने सलाह दी आप युवा हैं, केंद्रीय मंत्री हैं, अभी चुनाव लड़ने की क्या जरूरत?

आपको बता दें कि नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच का रिश्ता कई बार उपर-नीचे हुआ है। 2020 के चुनाव में तो चिराग पासवान को नीतीश कुमार ने एनडीए से बाहर ही करवा दिया। इसके बाद चिराग पासवान ने जदयू की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और नीतीश कुमार को सीधे सीधे 36 सीटों का नुकसान करा दिया। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश और चिराग दोनों एनडीए में साथ लड़े। 

nitish kumar chirag paswan Bihar news
Advertisment
Advertisment