Advertisment

Rahul Gandhi Vs BJP: Bikaner Speech पर Narendra Modi को बताया खोखला, BJP ने कहा 'नमक हराम'

Rahul Gandhi ने PM Modi के Bikaner भाषण को खोखला कहा तो BJP अध्यक्ष Dilip Jaiswal ने उन्हें नमक हराम कहा। पाकिस्तान-चीन का नाम लेकर नेहरू परिवार पर निशाना। जानिए पूरा विवाद।

author-image
YBN Bihar Desk
Rahul Gandhi reacts to PM Modi Speech
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

2025 की चुनावी गर्मी के बीच देश की राजनीति फिर से बयानबाजी की आग में झुलस रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर में दिए गए भाषण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी, तो भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कड़ी टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी को "नमक हराम" कह डाला।

Advertisment

क्या कहा राहुल गांधी ने?

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर की जनसभा में कहा था, “मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन लहू गर्म है, नसों में अब सिंदूर बह रहा है।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह भाषण खोखला था और उन्होंने पीएम मोदी से तीन सवाल पूछे:

  1. चीन की घुसपैठ पर चुप्पी क्यों?

  2. पाकिस्तान के साथ व्यापार बढ़ा क्यों?

  3. भारत के आत्मसम्मान पर समझौता क्यों?

Advertisment

BJP का पलटवार: दिलीप जायसवाल का तीखा हमला

पटना में मीडिया से बातचीत में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "ये लोग नमक हराम हैं। देश का खाते हैं और गाते पाकिस्तान और चीन का हैं। नेहरू परिवार को गुलामी की आदत लग गई है। ऐसे नेताओं को देश बेनकाब करेगा और बहिष्कृत करेगा।”

उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना को राष्ट्र विरोधी बताते हुए सीधे-सीधे कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए।

Bihar Bihar news latest bihar news Bihar News Today Bihar News Hindi Assembly election Bihar 2025 election Bihar
Advertisment
Advertisment