Advertisment

अमित शाह के बयान पर नीतीश कैंप बेचैन! राजद सांसद भी हैं चिंतित

RJD नेता मनोज झा ने Amit Shah के बयान पर कहा - "नीतीश कुमार के आधार समूह में बेचैनी, चुनाव बाद क्या होगा पता नहीं"। जानिए BJP और JDU गठबंधन पर क्या है राजद का रुख।

author-image
YBN Bihar Desk
Amit Shah Nitish Kumar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। शाह ने कहा था कि "नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और हम उनके साथ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन चुनाव के बाद क्या होगा यह पता नहीं।" इस पर RJD नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान नीतीश कुमार के आधार समूह में बेचैनी पैदा कर रहा है।

"अमित शाह शब्दों के माहिर हैं, लेकिन यह बयान खतरनाक": मनोज झा

मनोज झा ने कहा कि गृह मंत्री जी शब्दों के चयन में माहिर हैं। उन्होंने साफ कह दिया कि चुनाव तो नीतीश कुमार के साथ लड़ेंगे, लेकिन बाद में क्या होगा कोई नहीं जानता। यह बयान नीतीश जी के समर्थकों के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि दो-चार लोगों को छोड़ दें जो नीतीश कुमार की गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हैं, तो बाकी पूरा आधार समूह बेचैन है। यह बेचैनी अच्छी नहीं है, क्योंकि अमित शाह का बयान सीधे उन तक पहुंचेगा।

Advertisment

क्या चुनाव बाद टूट सकता है BJP-JDU गठबंधन?

अमित शाह के बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या BJP, NDA के तहत JDU के साथ चुनाव लड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखेगी? माना यह भी जा रहा है कि BJP बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नीतीश पर दबाव बना रही है।

nitish kumar Bihar news Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar CM face Nitish Kumar amit shah on nitish kumar amit shah attack on nitish kumar amit shah - nitish kumar amit shah vs nitish kumar amit shah and nitish kumar
Advertisment
Advertisment