/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/mcaKwX7e3v52oIHeh03u.jpg)
पटना, वाईबीएन नेटवर्क
बिहार के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को लेकर खबरें आपने पढ़ी - सुनी और देखी भी होंगी , लेकिन आज हम स्कूलों के बच्चों की नहीं बल्कि बिहार सरकार के मंत्री के शिक्षा के स्तर से आपको रूबरू करवाते हैं। बिहार की भाजपा ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिलिप जायसवाल जो नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे । बुधवार,26 फरवरी को इन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया , लेकिन अपना इस्तीफा लिखने के बाद आफत इनके गले पड़ गई है। असल में इन्होंने अपने चार लाइन के छोटे से इस्तीफे में चार भाषाई गलतियां कर हैं, जिसके चलते अब ये विपक्ष और लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
चार लाइन का लेटर और पांच गलतियां
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री रहे दिलिप जायसवाल ने अपने इस इस्तीफे में बिहार और इस्तीफा शब्द दोनों ही गलत लिख दिया है। मंत्री जी ने बिहार को विहार लिखा है। मंत्री जी को सुचित लिखना तक नहीं आता है। मंत्री जी ने डॉ. के साथ ही इस्तीफा शब्द भी गलत लिखा है। यहां तक की कार्रवाई भी गलत ही लिखा गया है। मंत्री जी के इस शब्दों में वर्तनी की अशुद्धियों वाली लेटर सुर्खियों में है।
ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष है। अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है। बिहार तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये मेडिकल कॉलेज के मालिक भी है।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 26, 2025
पत्र में अशुद्धियां गिनाइए। #Biharpic.twitter.com/5u0Ff0NtjN
सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें नीतीश की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर करीब-करीब साफ है। शाम चार बजे राज्यपाल नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे लेकिन इन सब के पहले विपक्ष इस लेटर पर जमकर मजे ले रहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने दिलीप जायसवाल के पत्र पर तंज कसा है।आरजेडी ने कहा, "ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है। बिहार तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये मेडिकल कॉलेज के मालिक भी हैं।"
ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल हैं। अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो पंक्तियों का त्यागपत्र भी सही से नहीं लिखना आता है। बिहार, इस्तीफा, सूचित तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज के मालिक भी है।… pic.twitter.com/HqWUCGEPnS
— Office of Tejashwi Yadav (@TejashwiOffice) February 26, 2025
आरजेडी को बिंदी दिखाई नहीं पड़ती
इस पूरे मामले पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैंने बिहार ठीक से लिखा है, आरजेडी को कोई काम नहीं है।आरजेडी को कुछ नहीं दिखता है, आरजेडी को बिंदी दिखाई नहीं पड़ती है।