पटना, वाईबीएन नेटवर्क।
पूरे देश में आज 76वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। यह पहला मौका है जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद तिरंगा फहरा रहे हैं इससे पहले गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरंगा फहराया था। इस कार्यक्रम में बिहार पुलिस की 20 कंपनियों की परेड निकाली गई। इसके साथ-साथ 15 सरकारी विभाग की झांकियां का प्रदर्शन भी किया गया।
राज्यपाल ने परेड को दी सलामी
राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया फिर उनकी गाडी सलामी मंच पहुंची। पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री चौधरी पहले ही पहुंच गए थे। उन्होनें लोगों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कुछ देर बार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पहुंचे। सीएम, डिप्टी सीएम और डीजीपी समेत आला अफसरों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
20 कंपनियों की पुलिस परेड
गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में बिहार पुलिस की 20 कंपनियों परेड निकाली गई। दानापुर के एएसपी और आईपीएस भानु प्रताप सिंह ने परेड को सलामी दी। वहीं इस बार बिहार के 15 सरकारी विभागों की भी झांकी निकाली गई। स्कूल से लेकर सरकारी कार्यालयों में झण्डा वंदन और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी के इस अवसर पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कडे इंतिजामात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। राज्य में यातायात स्थलों बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित
केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के नौ अधिकारियों को पदक देने की घोषणा की है। बिहार के दो अधिकारियों को देश सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक केएस अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार शामिल हैं।
इन्हें भी मिलेगा पदक
हरिमोहन शुक्ला
संजय कुमार
मनोज कुमार
जय प्रकाश
संजीत कुमार
शशिकांत
अमितेश कुमार
यह भी देखें Nitish Kumar's Pragati Yatra: पूर्णिया को मिलेगी विकास की सौगात, शुरू होंगे विकास कार्य: