Advertisment

Ghulam Gaus बोले, राजनीति में नई पीढ़ी को आना चाहिए, Nitish Kumar के बेटे आते हैं तो उनका स्वागत

जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने शुक्रवार को कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत होगा। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा था कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए, वो ही पार्टी को संभाल सकते हैं। 

author-image
Mukesh Pandit
NITISH 002
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पटना, आईएएनएस। 

Advertisment

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी हलकों में चर्चा खूब है। कोई समर्थन कर रहा है तो कुछ ऐसे भी हैं जो विरोध में आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) एमएलसी गुलाम गौस ने शुक्रवार को कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत होगा। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा था कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए, वो ही पार्टी को संभाल सकते हैं। गोपाल मंडल के बाद विधान पार्षद गुलाम गौस पार्टी की ऐसी दूसरी शख्सियत हैं जिन्होंने इसे सही करार दिया है।

"नई पीढ़ी को राजनीति में आना ही चाहिए

जदयू के विधान पार्षद गुलाम गौस ने कहा, "नई पीढ़ी को राजनीति में आना ही चाहिए। यह स्वाभाविक बात है कि पुरानी पीढ़ी के लोग नई पीढ़ी के लिए जगह खाली करते हैं। ऐसे ही देश चलता है।" नीतीश कुमार के परिवारवाद के खिलाफ होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "ऐसा कहीं भी संविधान में नहीं लिखा है कि राजनीतिज्ञ का बेटा राजनीति में नहीं आएगा। अगर कोई मेहनत कर रहा है और सामाजिक समस्याओं के प्रति रुचि लेता है, तो कोई भी राजनीति में आ सकता है। ऐसे में नई पीढ़ी के लोगों को राजनीति में आना ही चाहिए।"

Advertisment

बिहार में एनडीए की सरकार

इससे पहले समाचार एजेंसी आईएएनएस ने जब निशांत कुमार से राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया था, तो वह कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते दिखे थे। विधानसभा चुनावों को लेकर निशांत कुमार ने कहा था, "पिताजी में पांच साल और सरकार चलाने की क्षमता है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।" बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का शासन है। राज्य के लिए यह साल चुनावी साल है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार भी किया गया था।

Advertisment
Advertisment