/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/QkTbZWhydEmI7SzHBHVZ.jpg)
पटना, वाईबीएन नेटवर्क
नीतीश की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल ने नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक-एक कर भाजपा के 7 विधायकों ने शपथ ली। दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने बिहार मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "सभी मंत्रियों को हम बधाई देते हैं। बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।"
#WATCH पटना: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार | दरभंगा से बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने बिहार मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/NhvNLjSOzW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
इन नेताओं ने ली शपथ
भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद और कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने बिहार मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री बनने वालों में विजय कुमार मंडल का भी नाम शामिल है। जीवेश मिश्रा और सुनील कुमार भी मंत्री बने।
#WATCH पटना | बिहार मंत्रिमंडल विस्तार | भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद और कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/n4mDrSBAlQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
नए अध्यक्ष का होगा चुनाव
पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए 4 मार्च को राज्य इकाई की बैठक होगी क्योंकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिन में अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। दिलीप जायसवाल ने कहा, हमारी राज्य इकाई की एक बैठक 4 मार्च को होगी, जहां हमारी पार्टी के नए अध्यक्ष (बिहार के) का चुनाव किया जाएगा।" बता दें जायसवाल को 18 जनवरी को भाजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
युवाओं पर भरोसा किया गया
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर बिहार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा, "युवाओं पर भरोसा किया गया है और युवाओं के पास क्षमता होती है हम उस क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे और हम बेहतर काम करके दिखाएंगे।"
#WATCH पटना: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर बिहार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा, "युवाओं पर भरोसा किया गया है और युवाओं के पास क्षमता होती है हम उस क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे और हम बेहतर काम करके दिखाएंगे।" pic.twitter.com/yuE0eAIOKq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)