Advertisment

केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai का बड़ा बयान, कहा-जनता जिसके साथ होती है सरकार उसकी बनती है

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को कहा कि जनता जिसके साथ होती है, सरकार उसकी बनती है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था व्यक्त कर चुकी है।

author-image
Pratiksha Parashar
nityanand rai
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पटना, आईएएनएस। 

Advertisment

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को कहा कि जनता जिसके साथ होती है, सरकार उसकी बनती है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था व्यक्त कर चुकी है। बिहार की जनता को प्रदेश के विकास के लिए और नौजवानों को रोजगार देने के लिए पीएम मोदी की पहल पर भरोसा है।  

"बिहार की जनता NDA के साथ है"

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "बिहार की जनता एनडीए के साथ है। एनडीए का जनाधार बहुत मजबूत और बड़ा है। राजद के नेता जो कुछ कह लें उससे फर्क नहीं पड़ता है। एनडीए विकास की राजनीति करती है। भाजपा को देश की संस्कृति, परंपरा और विरासत पर विश्वास है। हम सभी जानते हैं कि देश की संस्कृति और संस्कार, विरासत अपने सनातन के आधार पर खड़ा है। राजनीति में इसका विरोध तुष्टिकरण और वोट के लिए किया जाता है। भाजपा रोटी की भी बात करती है और राम की भी बात करती है।" 

Advertisment

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने बिहार के 75 साल के CM पर निशाना साधा | Bihar | Tejashwi Yadav |YOUNG Bharat News

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा विकास और विरासत दोनों की बात करती है। बिहार के लोगों को विकास चाहिए। 15 सालों तक राजद शासनकाल को देखा है, वही विरासत तेजस्वी यादव को भी मिली है। इन्हें विकास से मतलब नहीं, जंगल राज तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का जो उनका संस्कार है उससे वे बाहर नहीं जा सकते हैं। बिहार के लोगों को एनडीए पर विश्वास है इसलिए एनडीए की सरकार बनेगी। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: राबड़ी देवी ने Dilip Jaiswal को बताया 'ये', हंसी के ठहाकों से गूंज उठा बिहार विधान परिषद

"पीएम मोदी हैं तब तक आरक्षण समाप्त नहीं होगा"

विपक्ष द्वारा आरक्षण को लेकर घेरे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरक्षण मजबूत तब हुआ जब ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला। लालू यादव जब सत्ता सुख भोग रहे थे तब तो इसे संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। जब तक पीएम मोदी हैं तब तक आरक्षण समाप्त नहीं हो सकता है। आरक्षण को लेकर संवैधानिक दर्जा देने और व्यवहारिक रूप से भी अगर कोई काम किया है तो वह पीएम मोदी हैं। एससी, एसटी के आरक्षण को भी पीएम मोदी ने बढ़ाया है, यह प्रावधान है। आज पिछड़ों के नाम पर वोट लेने वाली राजद लोगों को भरमाती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Uday Bhanu बोले- BJP की सोच से बिहार का युवा विदेश में करेगा मजदूरी |Uttra Pradesh|YOUNG Bharat News

Advertisment
Advertisment