आंबेडकर जयंती: भाजपा ने जयंती पर याद किए बाबा साहेब, जगह-जगह माल्यार्पण
बदायूं में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपाइयों ने सभी बूथों पर जयंती के अवसर पर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बाबा भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया
आंबेडकर पार्क में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य Photograph: (self)
बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क
Advertisment
बदायूं में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपाइयों ने सभी बूथों पर जयंती के अवसर पर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बाबा भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
दातागंज में भाजपा जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब के जीवन पर डाला प्रकाश
दातागंज में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता Photograph: (self)
Advertisment
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि बाबा साहब की जयंती भाजपा सरकार में बड़े धूमधाम के साथ गांव-गांव बस्ती बस्ती मनाई जा रही है डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के मिशन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने बाबा साहब के पंच तीर्थ को विकसित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस की सरकार ने 70 साल देश पर राज करने के बाद भी बाबा साहब को समय-समय पर अपमानित करने का काम किया है, समाज के सभी लोग इस बात को बखूबी जानते हैं।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अंबेडकर पार्क और गद्दी चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि बाबा साहेब के संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डाला। सदर विधायक ने कहा कि महान समाज सुधारक अंबेडकर ने दलितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया।
Advertisment
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित आंबेडकर पार्क और गांव कमां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी नगर और गांव गुधनी में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
Advertisment
बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। आंबेडकर पार्कों में साफ-सफाई के साथ प्रतिमाओं को भी साफ किया गया।
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें